फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   2756 women's health check-up done

Muzaffarnagar News: 2756 महिलाओं के स्वास्थ्य की कराई जांच

Wed, 10 May 2023 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
2756 women's health check-up done
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत हुआ स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों पर 2756 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के बाद 150 ई-रुपी वाउचर के माध्यम से निशुल्क अल्ट्रासाउंड किए गए। गर्भावस्था के दौरान दिए जाने वाले पोषण, स्वास्थ्य जांच के बारे में जागरूक किया गया।


सीएमओ डाॅ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर महिलाओं को ई-रुपी वाउचर के माध्यम से अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जा रही है। जिले के हर ब्लॉक में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सुविधा दी गई है। एसीएमओ एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बताया कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन की जांच की गई। 150 महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी गई।
विज्ञापन


जिला परामर्शदाता जुनैद ने बताया कि महिलाओं को उनकी स्थिति के हिसाब से उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed