फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   2.58 crore quintals of sugarcane increased in the district

Muzaffarnagar News: जिले में बढ़ा 2.58 करोड़ क्विंटल गन्ना

Sun, 05 Nov 2023 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
2.58 crore quintals of sugarcane increased in the district
मुजफ्फरनगर। गन्ना विभाग के सर्वे के आंकड़े अगर सटीक साबित हुए तो इस बार गन्ना उत्पादन बढ़ेगा। जिले में एक लाख 76 हजार हेक्टेयर जमीन में इस वर्ष 19 करोड़ 96 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन होने का अनुमान है। चीनी मिलों को इसी के आधार पर गन्ने का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन

जनपद का 60 प्रतिशत गन्ना चीनी मिलों, 20 प्रतिशत कोल्हू, दस प्रतिशत क्रेशर, पांच प्रतिशत रस और पांच प्रतिशत बीज में जाने का अनुमान है। गन्ना विभाग के सर्वे के अनुसार जिले में 2023-24 के सत्र में 19 करोड़ 96 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन होगा। गत वर्ष 2022-23 में जनपद में 17 करोड़ 38 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन हुआ। 2021-22 में यह उत्पादन 16 करोड़ 08 लाख क्विंटल रहा। 2021-22 में गन्ने का औषत उत्पादन 933 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रहा। 22-23 में यह उत्पादन 948 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रहा।
विज्ञापन

गन्ना विभाग के अनुसार 2021-22 में जिले के किसानों ने 982 लाख क्विंटल गन्ना चीनी मिलों में डाला है। 22-23 में किसानों ने 10 करोड़ 36 लाख क्विंटल गन्ना चीनी मिलों को दिया। इस बार यह 12 करोड़ क्विंटल तक पहुंचने की संभावना है। जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया का कहना है कि अच्छे उत्पादन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- लगातार बढ़ रहा क्षेत्रफल
जिले में गन्ना का क्षेत्रफल लगातार बढ़ रहा है। 2019-20 में जनपद में गन्ने का क्षेत्रफल एक लाख 48 हजार हेक्टेयर था। 20-21 में यह एक लाख 64 हजार हेक्टेयर पर पहुंच गया। 21-22 में यह एक लाख 68 हजार हेक्टेयर को छू गया। 22-23 में यह एक लाख 71 हजार हेक्टेयर पर पहुंच गया और 2023-24 में अब यह एक लाख 76 हजार हेक्टेयर पर पहुंच गया है।

- बीज में चला जाता है 54 लाख क्विंटल गन्ना
जिले के किसान प्रति वर्ष लगभग 54 लाख क्विंटल गन्ने का प्रयोग बीज में करते हैं। प्रति वर्ष लगभग 90 हजार हेक्टेयर में गन्ने की बुवाई होती है।
- गन्ने की प्रजाति 0238 का है बूम
जिले के किसान गन्ने की प्रजाति 0238 का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। पूरे प्रदेश में जहां यह प्रजाति लाल सड़न रोग से प्रभावित है, वहीं यहां का किसान फसल का निरंतर उपचार करता है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed