फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   250 personnel conducted cleanliness drive on circular road

250 कर्मियों ने सरकुलर रोड पर चलाया सफाई अभियान

Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
250 personnel conducted cleanliness drive on circular road
नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करती पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- चेयरपर्सन, एडीएम प्रशासन ने सफाई कार्यो का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। सरकुलर रोड पर 250 कर्मचारियों को एक साथ लगाकर सफाई कराई गई। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल एवं एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने सफाई कार्यों का निरीक्षण किया।
सर्कुलर रोड पर विशेष सफाई अभियान सुबह छह बजे से 9.30 बजे तक चलाया गया। 250 सफाई कर्मियों ने डिवाइडराें के दोनों ओर जमी मिट्टी को हटाने, दोनों और के नालों की सफाई का कार्य किया। जंगली एवं कटीले घास एवं भांग को उखड़वाया एवं कटवाया गया। कूड़े के निस्तारण के साथ-साथ अभियान में निकली मिट्टी एवं सिल्ट तथा जंगली घास का ट्रैक्टर ट्रॉली, टिपर, रोबोट मशीन एवं जेसीबी मशीन के माध्यम से स्थल से निस्तारण कराया गया। विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल एवं एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। पचेंडा रोड पर भी सफाई अभियान चला। ईओ हेमराज सिंह के नेतृत्व में अभियान में सड़क और नालों की सफाई कराई गई।
विज्ञापन

छह मागों पर लगे 600 कर्मचारी
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शहर के छह मुख्य मार्गों पर अभियान चलाकर सफाई कराई गई। पालिका और ग्राम पंचायतों के 600 कर्मचारी इसमें लगाए गए। गुप्ता रिसोर्ट से वहलना चौक होते हुए मीनाक्षी चौक तक अभियान चला। रामपुर तिराहे से सहारनपुर बस अड्डे तक, भोपा रोड हाइवे से श्रीराम स्वीट्स तक, शामली रोड पर बुढ़ाना मोड़ से शामली बस अड्डे तक, जानसठ रोड पर फ्लाईओवर के नीचे से टिकैत चौक तक, पचेंडा रोड पर गढ़ी से गांधी कालोनी पुल तक, ग्राम बझेडी फाटक से मदीना चौक से कच्ची सड़क तक अभियान चलाया गया। सभी मार्गों पर अलग-अलग अधिकारी को पर्यवेक्षक बनाया गया था। यह अभियान सात से 10 बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed