{"_id":"5ff8a75c8ebc3e32f22785c5","slug":"24-lakh-rupees-by-buying-house-from-sadhvi-muzaffarnagar-news-mrt519576666","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी से मकान खरीदकर हड़पे 24 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी से मकान खरीदकर हड़पे 24 लाख रुपये
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के शिवशक्ति मंदिर की साध्वी राजरानी माता धोखाधड़ी का शिकार हो गईं। उनके बेहट स्थित मकान का बैनामा कराकर कुछ लोगों ने उन्हें 24 लाख रुपये के चेक थमा दिए, जो बैंक से बाउंस हो गए। रुपये मांगने पर अब साध्वी को धमकियां दी जा रहीं हैं, जिसके चलते उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
भरतिया कॉलोनी स्थित शिवशक्ति मंदिर की साध्वी राजरानी माता ने बताया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने सहारनपुर जनपद के बेहट स्थित मकान अलमासपुर निवासी व्यक्ति को बेचा था। 42 लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद आरोपी ने उन्हें 24 लाख रुपये के बैंक चेक और शेष नकद दिए थे, जिस पर उन्होंने मकान का बैनामा कर दिया था।
जब उन्होंने ये चेक बैंक में लगाए, तो बैंक द्वारा आरोपी के खाते में रुपये नहीं होने पर सभी चेक बाउंस कर दिए। साध्वी ने आरोपी से अपने रुपये मांगे, जिस पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रहीं हैं। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।