{"_id":"605cd4e78ebc3ecabd524e3a","slug":"24-corona-including-sweet-seller-were-found-infected-muzaffarnagar-news-mrt5317160179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, 24 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, 24 नए मरीज मिले
विज्ञापन
मिठाई विक्रेता समेत 24 कोरोना संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। शहर से लेकर देहात तक कोरोना संक्रमण की बढ्ती रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को जनपद में 24 नए मरीज मिले हैं, जिनमें शहर में नौ और देहात में 15 मरीज शामिल हैं। रैंडम जांच में खतौली में एक मिठाई विक्रेता भी पॉजिटिव आया है। जिससे काफी लोग संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। इन मरीजों में से केवल दो ही सम्पर्क में आने से पॉजिटिव आए है, जबकि बाकी मरीज नए है और बिना लक्षण के हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की केस हिस्ट्री की जांच कर रहा है। जिले में अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भीड़ वाले क्षेत्र में सैंपल बढ़ा दिए हैं।
सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1981 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से 20 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जबकि चार मरीजों को प्राईवेट लैब की रिपोर्ट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आज मिले 24 मरीजों में से नौ शहर के और बाकी 15 देहात के है। शहर में गांधी कालोनी में दो, नई मंडी में तीन, साऊथ सिविल लाइन में दो, लक्ष्मण विहार में एक, प्रेमपुरी में एक मरीज मिला है। देहात में खेडी राजपूतान में दो, भैंसी गांव में दो, मंसूरपुर में एक, खतौली होली चौक व दुर्गापुरी में एक-एक, चंदपुरी, चिंदौड़ा, लाडपुर, फुलत, हुसैनपुर, मीरापुर में भी मरीज मिले हैं। इनमें सिविल लाइन के दो मरीज बीमार परिजन के सम्पर्क आकर संक्रमित हुए हैं। बाकी सभी मरीज रैंडम जांच में पॉजिटिव आए हैं। खतौली में भी दुकानदारों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए, जिनमें से एक मिठाई विक्रेता पॉजिटिव आया है। जिसके सम्पर्क में आकर काफी लोग संक्रमित होने की आशंका स्वास्थ्य विभाग को है। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की केस हिस्ट्री की जानकारी जुटा रहा है। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो मरीज ठीक भी हुए। अब जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 99 हो गई है। अभी तक 8777 केस मिल चुके है। जिनमें से 8568 ठीक हुए हैं।
जिले में 4527 लोगों को टीका लगा
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए 70 सत्रों का आयोजन किया। 4527 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। 60 वर्ष से अधिक आयु के 3721 लोगों को, 45 वर्ष से अधिक गंभीर बीमारी से ग्रस्त 368 लोगों को, 76 फ्रंटलाइन वर्करों को तथा 61 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज दी गई। आज 260 फ्रंटलाइन वर्करो तथा 41 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। टीकाकरण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडसू पर आशा संगिनी सुधा शर्मा के द्वारा 130 लोगों को, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलवा खेड़ी में आशा संगिनी पिंकी के द्वारा 131 लाभार्थियों को प्रेरित कर उनका कोरोना वैक्सीनेशन कराया गया।