{"_id":"67924476e1ca14d1c10bbcb0","slug":"24-complaints-registered-in-tehsil-aapke-dwar-program-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-138399-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में 24 शिकायतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में 24 शिकायतें दर्ज
विज्ञापन
-एसडीएम ने 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव गालिबपुर में तहसील आपके द्वार कार्यक्रम हुआ, जिसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर 24 शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया।
डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश में बृहस्पतिवार को गांव गालिबपुर में तहसील आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्व, विकास, कृषि, समाज कल्याण, आपूर्ति, पुलिस, विद्युत, पशुपालन आदि से संबंधित शिविर लगाया गया, जिसमें सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में किसानों, ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखा। इस पर एसडीएम ने विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया।
उन्होंने जमीनी स्तर पर संचालित विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं के बारे में किसानों, उपस्थित ग्रामवासियों को जानकारी दी। शिविर में राजस्व विभाग से संबंधित अविवादित विरासत, अंश दुरुस्ती व दाखिल खारिज, ग्राम समाज से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया।