फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   2341 patients gathered in health fairs, CMO inspected

Muzaffarnagar News: आरोग्य मेलों में उमड़े 2341 मरीज, सीएमओ ने किया निरीक्षण

Sun, 22 Dec 2024 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
2341 patients gathered in health fairs, CMO inspected

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 2341 लोगों ने उपचार पाया। सीएमओ डाॅ. सुनील तेवतिया ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमओ पीएचसी सिखेड़ा और मीरापुर पहुंचे। वहां उन्होंंने मरीजों का हालचाल जाना। पीसीएस प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया।
सीएमओ ने रविवार को जनपद में आयोजित हुई पीसीएस परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर वहां पर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कोई भी स्वास्थ्य संबंधित समस्या आती है तो उसका सजगता एवं शीघ्रता के साथ तुरंत उपचार किया जाए।
विज्ञापन

सीएमओ ने नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कालेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सीएमओ रविवार को शेरनगर स्थित निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस पहुंचे। वहां उन्होंने निर्माणाधीन एजेंसी को वेयरहाउस का कार्य शीघ्रता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने जिला चिकित्सालय में पहुंचकर मरीजों से उनका हाल-चाल भी जाना। उन्होंने जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया। जनपद के 43 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेलों में 974 पुरुष, 831 महिलाएं और 536 बच्चों सहित 2341 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। स्टेनो पाकेश कुमार निरीक्षण के दौरान सीएमओ के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed