फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   2307 patients got treatment in health fairs

Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य मेलों में 2307 रोगियों को मिला उपचार

Mon, 17 Mar 2025 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
2307 patients got treatment in health fairs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में उपचार पाने के लिए मरीज उमड़ पड़े। रविवार को जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर दो हजार से अधिक रोगियों ने उपचार पाया। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित कीं। उपचार पाने वाले मरीजों में वायरल बुखार सहित त्वचा रोग से पीड़ित भी काफी मरीज रहे।


जिले के 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में 2307 मरीजों ने अपना उपचार कराया। इनमें 1003 पुरुष, 847 महिलाएं और 507 बच्चों ने परामर्श लिया। इनमें 275 मरीज वायरल बुखार और 449 त्वचा रोग से पीड़ित और 805 मरीज अन्य बीमारियों से ग्रस्त मिले। चिकित्सकों की ओर से सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

बताया कि गर्मी आ रही है। इस दौरान बारिश के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। जिस कारण वायरल के साथ खांसी और नजला भी लोगों को घेर रहा है। गर्मी आने से संचारी रोगों के संक्रमण की भी आशंका है। आरोग्य मेले में मधुमेह, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से ग्रस्त मरीज भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोड----



आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 38 मरीजों की जांच



पुरकाजी। क्षेत्र की शेरपुर खादर पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें बुखार, नजला, खांसी, एलर्जी, मधुमेह, चर्म रोग व गर्भवती महिलाओं आदि 26 पुरुषों व 8 महिलाओं और 4 बच्चों सहित कुल 38 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गईं।



,,,,,,,,,,,,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed