फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   23 outweighs 38, beats in recovery and price

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 38 पर भारी पड़ रहा 23, रिकवरी और भाव में पछाड़ा

Fri, 26 Jan 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 26 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
23 outweighs 38, beats in recovery and price
- 0238 से एक प्रतिशत अधिक हो रही चीनी की रिकवरी
विज्ञापन

- कोल्हुओं पर मिल रहे 20 रुपये क्विंटल अधिक दाम

फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गन्ने की नई प्रजाति 15023 ने रिकवरी में अब तक की सभी गन्ना प्रजातियों को पीछे छोड़ दिया है। चीनी मिलों में इस प्रजाति की रिकवरी एक प्रतिशत अधिक है और कोल्हू पर एक क्विंटल पर एक किलो अधिक गुड़ निकल रहा है। कोल्हू संचालन इस प्रजाति को 20 रुपये क्विंटल तक अधिक दामों में खरीद रहे हैं।
जिले में 90 प्रतिशत जमीन पर गन्ने की खेती हो रही है। गन्ने की प्रजाति 0238 किसानों को खूब भाई। इस प्रजाति में उत्पादन से लेकर रिकवरी तक बढ़ गई। 0238 को अब बीमारी ने घेर लिया है। उधर, गन्ना विभाग ने जनपद में चार नई प्रजातियों के बीज का वितरण शुरू कराया है। धीरे-धीरे इनका क्षेत्र बढ़ रहा है। इनमें 15023 की मांग सबसे ज्यादा है। इस प्रजाति की रिकवरी अब तक की सभी गन्ना प्रजातियों से अधिक है। उत्पादन भी 0238 के लगभग बराबर ही है और पूरी तरह रोग रहित है। चीनी मिलों में एक प्रतिशत अधिक रिकवरी आ रही है। गुड़ की रिकवरी एक क्विंटल पर एक किलो अधिक है।
विज्ञापन

खाईखेड़ी चीनी मिल के जीएम संजीव कुमार का कहना है कि इस समय चीनी की रिकवरी सबसे ज्यादा 15023 की है। इसकी रिकवरी साढ़े बाहर प्रतिशत है। 0238 की रिकवरी साढ़े ग्यारह प्रतिशत निकल रही है। जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया का कहना है कि किसानों को 0238 को छोड़कर अब नई प्रजाति अपनानी होगी। रिकवरी के मामले में 15023 ने सभी को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2738 हेक्टेयर में हो रही 15023 की खेती
जिले में दो लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि में से एक लाख 76 हजार हेक्टेयर भूमि में गन्ने की फसल है। जनपद में इस समय 89 प्रतिशत किसान गन्ने की प्रजाति को. 0238 की खेती कर रहे हैं। इसके अलावा नई प्रजाति को. 0118 की खेती 12099 हेक्टेयर में, 13235 की खेती 844 हेक्टेयर में, 14201 की खेती 304 हेक्टेयर में और 15023 की खेती 2738 हेक्टेयर में हो रही है। अन्य पुरानी प्रजातियों की उपज 3015 हेक्टेयर में हो रही है।


एक किलो गुड़ अधिक निकल रहा
खोकनी गांव के कोल्हू संचालक तुफैल अहमद का कहना है कि 15023 ने रिकवरी में सबको पीछे छोड़ दिया है। 0238 में एक क्विंटल गन्ने में 13 किलो से 13.5 किलो के बीच गुड़ निकल रहा है। 15023 में यह 14 से 14.5 किलो निकल रहा है। इससे ज्यादा रिकवरी अब से पहले किसी गन्ने में नहीं हुई। कोल्हू संचालक को इस गन्ने को 20 रुपये क्विंटल महंगा खरीदकर भी लाभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed