{"_id":"5fd10db58ebc3e3b6366eb8a","slug":"220-kv-power-plant-in-bhumi-worshiped-in-talhedi-devband-news-mrt514712099","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलहेड़ी में 220केवी बिजलीघर के निर्माण को हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलहेड़ी में 220केवी बिजलीघर के निर्माण को हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन
नये बिजलीघर के बनने से देवबंद तहसील के 200 गांवों को होगा फायदा
देवबंद। तलहेड़ी बुजुर्ग में बनने जा रहे 220केवी बिजली सब स्टेशन का शुभारंभ बुधवार को क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह द्वारा भूमि पूजन से किया गया। इस बिजलीघर से देवबंद तहसील के करीब 200 गांवों को फायदा मिलेगा।
कार्यक्रम में विधायक ब्रिजेश सिंह ने बताया की क्षेत्र में विद्युत वितरण की समस्या को देखते हुए 220 केवी बिजली उपकेंद्र के निर्माण की नींव रखी जा रही है। इस पर लगभग 155 करोड़ रुपए खर्च होंगे। विभाग द्वारा तलहेड़ी बुजुर्ग में राधा कृष्ण डिग्री कॉलेज के सामने बिजलीघर का भूमि पूजन आरंभ होने के साथ ही चारदीवारी का कार्य शुरू करा दिया गया। एसडीएम अमित त्यागी ने बताया कि बिजलीघर के बनने से देवबंद, नागल व खेडामुगल के करीब 200 गांवों को फायदा पहुंचेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, जिला कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, श्यामवीर त्यागी, चरण सिंह कोरवा, विपिन गर्ग, शिवराज सिंह, राकेश गांगुली, विपिन भारतीय, हरीश त्यागी, राहुल वीरपुर, अनिरुद्ध त्यागी, सोनित कश्यप, अरुण गुप्ता, रविंद्र चौधरी, सोनू सैनी, विजेंद्र चौधरी, कुलदीप प्रधान आदि रहे।