{"_id":"5c7c23cabdec2208d27b2c5d","slug":"21551639498-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर लगाकर की मरीजों के स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर लगाकर की मरीजों के स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन
शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच
मुजफ्फरनगर। सामाजिक वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित चिकित्सा शिविर में मरीजों की निशुल्क जांच की गई। संस्था की ओर से मरीजों को दवाइयां भी दी गईं।
रविवार को मिमलाना रोड स्थित सितारा मस्जिद के पास आयोजित शिविर का शुभारंभ ग्राम शहाबुद्दीनपुर के प्रधान नूर हसन ने किया। शिविर में मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा जरूरत होने पर चश्मे भी बनाए गए। शुगर की जांच भी निशुल्क की गई। जरूरतमंदों को निशुल्क दवा वितरित किया गया। ग्राम प्रधान ने सोसायटी के सदस्यों का आभार जताया तथा गरीब बस्तियों में इस तरह के शिविरों का आयोजन करते रहने की बात कही। शिविर में डा. राहत खान ने आंखों की जांच की तथा डा. अमजद ने शुगर जांच की। डा. उस्मान, डा. नदीम ने मरीजों का चेकअप कर दवा दी। शिविर में सोसायटी के अध्यक्ष शफीक अहमद, महासचिव यूसुफ खान, उपाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, मोहम्मद इकराम एडवोकेट, मोहम्मद इरशाद, महताब खान, नफीस अहमद, नूर मोहम्मद, डा. शमशाद, डा. नौशाद, डा. साजिद अल्वी, सलीम अल्वी, सईद अहमद, नौशाद, दिलशाद अंसारी आदि का सहयोग रहा।