फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलवामा की घटना कायराना हरकत : अरशद मदनी

पुलवामा की घटना कायराना हरकत : अरशद मदनी

Sun, 17 Feb 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा की घटना कायराना हरकत : अरशद मदनी
पुलवामा की घटना कायराना हरकत : अरशद मदनी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने पुलवामा की घटना निंदा करते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों पर किया गया हमला देश की अखंडता और इसकी आत्मा पर हमला है।
शनिवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने देश की गंभीर स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने जनता से अपील की है कि धर्म से ऊपर उठकर भारतीय के तौर पर देशविरोधी शक्तियों के खिलाफ एक हो जाएं। उन्होंने कहा कि किसी को कत्ल करना अमानवीय कार्य है। इसकी अनुमति दुनिया का कोई भी धर्म नहीं देता है। इस दुख की घड़ी में हम देश के साथ खड़े हैं और शहीद होनेे वाले जवानों के परिवार वालों के दुख में बराबर के शरीक हैं।
विज्ञापन

मौलाना मदनी ने कहा कि हमारे जवान और नागरिक इस तरह कब तक अपनी कीमती जानों का नजराना पेश करते रहेंगेे। मदनी ने बताया कि देश भर में फैली हुई तमाम यूनिटों को यह हिदायत जारी की गई है कि वह इस घटना के खिलाफ न केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें बल्कि इसकी कड़ी निंदा भी करें। मदनी ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद शुरू से ही अतिवाद और धार्मिक हिंसा की विरोधी रही है। इसके लिए सक्रिय रुप में मैदान में काम भी कर रही है। इसलिए न सिर्फ हम आतंकवाद और हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं बल्कि उन शक्तियों की भी निंदा करते हैं जो किसी भी देश में आतंकवाद को विशेष धर्म से जोड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed