{"_id":"5c23c837bdec22572b7e99bd","slug":"21545848887-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पंजाब नेशनल बैंक जीटी रोड पर सभी राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मचारियों ने सरकार द्वारा किए जा रहे बैंकों के विलय के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
नगर में कार्यरत सभी करीब 19 बैंकों की शाखाओं के कर्मचारी बुधवार सुबह पालिका मार्केट के निकट पीएनबी शाखा पर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा साथ ही उन्होंने द्विपक्षीय समझौते पर चल रही वार्ता को भी शीघ्रता से निराकरण करने की मांग की। बैंकों की हड़ताल के चलते ग्राहक परेशान रहे। जसबीर राणा ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर जनवरी में आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में प्रताप वाल्मीकि, अतुल कुमार, दयानंद अहलावत, मथन सिंह, विकास कुमार, वीरेंद्र वर्मा, जगदीश सिंह, मनोज कुमार, रोहित, हिमांशु सैनी, सागर चौहान, सन्नी कुमार, रामपाल, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।