फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया

छात्रों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया

Tue, 20 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया
छात्रों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया
विज्ञापन

जानसठ। स्वच्छ भारत अभियान पखवाड़े के अंतर्गत नगर पंचायत की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर कस्बा वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 के लिए मार्गदर्शन पुस्तिका का विमोचन किया गया। एसडीएम विजय कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, अधिशासी अधिकारी ओम गिरि, जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह आदि ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवना किया। इस दौरान डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य समुद्र सेन, अजय चौधरी, सभासद अनुज सैनी, जमशेद, रियासत अली, सुनील कश्यप, विवेक उपाध्याय, बाबर अंसारी, निशांत कांबोज, अमरजीत सैनी, विकास गुप्ता, प्रवीण कुमार, व्यापारी नेता अजीत छाबड़ा, ब्रजेश कृष्णा, शिशु सदन के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार एवं प्रबंधक कृपाल सिंह, मनदीप सिंह छाबड़ा, मोहम्मद इरफान, पवन कुमार, अमित कुमार, विकास धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed