{"_id":"5b58c99c4f1c1ba61f8b52d3","slug":"21532545436-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर हुए हादसे में पानीपत का परिवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर हुए हादसे में पानीपत का परिवार घायल
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर हुए हादसे में पानीपत का परिवार घायल
मुजफ्फरनगर। हरियाणा प्रांत के पानीपत जनपद के नूरवाला निवासी अश्वनी बुधवार तड़के परिजनों के साथ तीर्थनगरी हरिद्वार जा रहा था। पूरा परिवार कार से हाइवे पर छपार बाईपास के निकट पहुंचा, अचानक सामने से आई महिला को बचाने के प्रयास में कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार अश्वनी के साथ ही उसकी पत्नी मीनू व बेटे वंश के साथ ही सुजान व कुशल पुत्रगण देवेंद्र घायल हो गए। इनके अलावा, कार की चपेट में आकर जुलेखा पत्नी निजामुद्दीन भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जुलेखा व कुशल की हालत गंभीर बनी हुई है।