{"_id":"5b240b9a4f1c1bf67a8b56da","slug":"21529088922-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुसरोपुर मार्ग लगी साप्ताहिक लगी पैंठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुसरोपुर मार्ग लगी साप्ताहिक लगी पैंठ
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। चरथावल-थानाभवन मुख्यमार्ग पर लगने वाली शुक्रवार साप्ताहिक पैठ कई दशकों बाद हटने के बाद आमजन ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को पुलिस की सख्ती के बाद थाने के सामने खुसरोपुर मार्ग पर पैठ लगी। इसका स्थान परिवर्तित होने से लगने वाले जाम के तामझाम से मुक्ति भी लोगों को मुक्ति मिल गई।
कस्बे में मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग पर शुक्रवार को थाने के सामने सजने वाली साप्ताहिक पैठ से पूरे दिन जाम रहता था। सड़कों पर दौड़ने वाले ओवरलोड वाहनों के कारण पैठ स्थल पर अकसर हादसे परेशानी का सबब बन गए थे। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने थाने के सामने जाम को देखकर प्रशासनिक अफसरों को मुख्यमार्ग से पैंठ हटवाने के लिए पत्र लिखा था। एसडीएम सदर और ईओ ने पत्र पर कार्रवाई करते हुए पैठ को खुसरोपुर मार्ग पर लगाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पैठ खुसरोपुर मार्ग पर लगने से आमजन को राहत मिली। वहीं, स्थाई दुकानदार सुशील कश्यप, सोनू त्यागी, विपुल गर्ग ने कहा कि कई दशकों बाद मुख्यमार्ग से पैठ हटी। जिससे जाम से छुटकारा मिला।