{"_id":"5b22bbbc4f1c1b95598b456a","slug":"21529002940-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशवपुरी में बिजली की लाइन पर पेड गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशवपुरी में बिजली की लाइन पर पेड गिरा
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केशवपुरी में बिजली की लाइन पर पेड़ गिरा
मुजफ्फरगर। शहर के केशवपुरी में मुख्य मार्ग पर सुबह लगभग साढ़े दस बजे आम का एक पेड़ बिजली की लाइन पर टूटकर गिर गया। इस हादसे में सड़क पर चल रहे लोग बाल-बाल बच गये। पेड़ के गिरने के कारण दो घंटे तक रास्ता अवरुद्ध रहा। विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।
चार दिन पहले आई आंधी में केशवपुरी में स्थित सनबीम स्कूल के प्रांगण में खड़ा फल से लदा आम का पेड़ टूट गया था, लेकिन शाख से अलग नहीं हुआ था। बृहस्पतिवार को अचानक पेड़ टूटकर पूरी तरह सड़क पर गिर गया। पेड़ की लपेट में आए बिजली के तार भी टूट गए। गनीमत रही कि सड़क पर चल रहे लोग चपेट में नहीं आए। तार टूटने के साथ खंबा भी टूट गया। बिजली के भाग जानेे से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने पेड़ को हटाकर विद्युत आपूर्ति शुरु कराई। दो घंटे तक रास्ता पूरी तरह बंद रहा।