{"_id":"5b0efcda4f1c1bda6e8b56e4","slug":"21527708890-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल शादी कर लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल शादी कर लौटा
Updated Thu, 31 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल शादी कर लौटा
मुजफ्फरनगर। शहर की आनंदपुरी निवासी युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को अचानक से युवती व उसका प्रेमी थाने पहुंच गए। प्रेमी युगल ने पुलिस को बताया कि वह बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब युवती के कोर्ट में बयान कराने की तैयारी कर रही है।
युवती बरामद की
मुजफ्फरनगर। महमूदनगर निवासी एक युवती को पडौस में ही रहने वाला एक युवक पांच दिन पूर्व अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके घर से अपहरण कर ले गया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया।युवती ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार हुई थी। पुलिस बृहस्पतिवार को उसके कोर्ट में बयान कराएगी।
लापता युवती अलीगढ़ से मिली
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने लापता हुई किशोरी को अलीगढ़ से बरामद किया है। शिवनगर निवासी युवती एक सप्ताह पहले लापता हो गई थी। पुलिस ने एक मोबाइल फोन की लोकेशन लेकर अलीगढ़ से युवती को बरामद कर लिया है। युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते शादी करने की बात कही है।