फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रा मेघा बनना चाहती है इंजीनियर

छात्रा मेघा बनना चाहती है इंजीनियर

Wed, 30 May 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
छात्रा मेघा बनना चाहती है इंजीनियर
खतौली।
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणामों में मेपल्स एकेडमी की छात्रा मेघा ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। छात्रा मेघा गांव सरधन की रहने वाली है। पिता रितेश अध्यापक हैं और मां सुषमा गृहणी है। मेघा पढ़ लिखकर इंजीनियर बनना चाहती है।

मेघा ने परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए बिना ट्यूशन लगाए प्रतिदिन सात से आठ घंटे स्टडी की। खेलकूद में सबसे ज्यादा छात्रा की रुचि बैडमिंटन में है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा दादा अमन सिंह व दादी सत्यवती के अलावा स्कूल के अध्यापकों और अध्यापिकाओं को दिया है। इसी स्कूल की रिया सिंघल ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। रिया रेलवे रोड निवासी अपने नाना विजय प्रकाश अग्रवाल व नानी कृष्णा अग्रवाल के यहां रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही है। पिता विक्रम सिंह सिंघल रुड़की में अपना बिजनेस करते हैं। बड़ी बहन निष्ठा सिंघल ने सीबीएसई में 12वीं के परीक्षाफल में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद में 10वां स्थान प्राप्त किया। रिया पढ़ लिखकर सीए बनना चाहती है। नमन जैन ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। नमन जैन के पिता नीरज जैन बिजनेस करते हैं, मां रीता जैन गृहणी हैं। छात्र नमन जैन सीए बनना चाहता है। उसकी क्रिकेट खेलने में बेहद रुचि है। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व अध्यापक और अध्यापिकाओं को दिया है। स्कूल के प्रबंधक विपिन संगल व प्रधानाचार्या ममता दत्ता शर्मा ने बताया स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed