{"_id":"5aeb59fb4f1c1b87028b7e43","slug":"21525373435-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के घर पर 6 हजार किसान गिरफ्तारी देंगे-राजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के घर पर 6 हजार किसान गिरफ्तारी देंगे-राजू
Updated Fri, 04 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद के घर पर छह हजार किसान गिरफ्तारी देंगे : राजू
खतौली (मुजफ्फरनगर) ।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने चरथावल प्रकरण में भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों पर दर्ज कराए मुकदमे को लेकर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नामजद कराए गए छह किसानों से साथ जनपद के छह हजार किसान सांसद डा. संजीव बालियान के घर पर पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से नामजद आरोपी भाजपा कार्यकर्ताओं को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।
गांव भैंसी में बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि चरथावल में भाकियू कार्यकर्ता शीलू त्यागी के साथ भाजपाई द्वारा मारपीट करने की घटना को लेकर किसानों में बेहद आक्रोश व्याप्त है। भाजपा कार्यकर्ताओं का अमर्यादित व्यवहार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद डा. संजीव बालियान धैर्य बनाकर रहें। वे सांसद किसानों के भी है, न कि सिर्फ कुछ भाजपा कार्यकर्ता के सांसद हैं। किसानों ने भी अपना वोट देकर उनको सांसद बनाया है। भाजपा जिनको अपना कार्यकर्ता बताकर मान सम्मान की बात कर रही है, वे अपने गाड़ियों पर सपा का झंडा लगाकर घूम रहे हैं। इतना ही नहीं वे लोग सपा की मासिक बैठक में भाग लेते हैं। चरथावल प्रकरण में नामजद किए गए भाकियू कार्यकर्ता सहित जनपद के छह हजार किसान सांसद के घर पर ही गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि भाकियू कार्यकर्ता शीलू त्यागी के साथ मारपीट करने वाले नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पंचायत में जितेंद्र, आदेश, दीपक, संजीव, अंकित, उमेश, संजीव भारद्वाज, अनिल, अमित, ठाकुर ब्रजपाल सिंह, अतुल त्यागी आदि मौजूद रहे।