फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली

परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली

Mon, 23 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली
मीरापुर। ब्राह्मण सभा मीरापुर द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अक्षय शर्मा द्वारा भगवान गणपति की आरती उतार कर किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में श्री योगमाया, राधा कृष्ण, भगवान परशुराम, हनुमान, राम दरबार, गंगा अवतरण, सिख अखाड़ा, शहीद चंद्रशेखर, भारत माता आदि सुंदर झांकियों को देखने के लिए जनसमूह उमड़ा। शोभायात्रा पड़ाव चौक से मोहल्ला खटीकान, माता काली मंदिर, पुरानी घास मंडी, सर्राफा बाजार, मैन चौराहा, सराय दरवाजा, थाना चौराहा से कमलियान होती हुई वापस पड़ाव चौक पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर आरती व जलपान के साथ स्वागत किया गया। रामलीला चौक में समाजसेवी मोहन लाल द्वारा चौक बाजार में श्रीहरि संकीर्तन मंडल द्वारा थाने के पास, बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में नवनीत शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, सुधीर शर्मा, आदेश कुमार, कीर्तिभूषण शर्मा, कृष्ण मोहन शर्मा, मनोज शर्मा, वैद्य प्रदुमन शर्मा, असीम शर्मा, मयंक पाराशर, मुकेश शर्मा, अन्नू शर्मा, नितिन शर्मा, प्रवीण शर्मा, बिजेंद्र अग्रवाल, ब्रजभूषण अग्रवाल, आशीष शर्मा, मंटू कौशिक, टिंकू आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed