{"_id":"5ada3ee24f1c1b3a0b8b59d7","slug":"21524252386-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कनेक्श वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस कनेक्श वितरित किए
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
धुआं मुक्त होगा छपार
छपार। ग्राम स्वराज के अंतर्गत उज्ज्वला योजना के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति की महिलाओं को विधायक प्रमोद ऊटवाल ने गैस कनेक्शन व सिलेंडर बांटे। सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, धर्मेंद्र तोमर, नरेश कोरी, रवि वाल्मिकी, अजबसिंह सैनी, नितिन चौधरी, मोहम्मद फाद अली आदि मौजूद रहे।
पीएम की सोच गरीबों के हित में
भौराकलां। सिसौली की आदर्श गैस सर्विस द्वारा 100 गैस कनेक्शन निशुल्क वितरित किए गए। वैश्य धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बोलते विधायक उमेश मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी विकास में भागीदार बने, उसके घर में भी गैस द्वारा खाना पकाया जाए। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि घर घर गैस का कनेक्शन देने की बहुत अच्छी योजना है। इस मौके पर डा. बाबूराम मलिक, योगेश बालियान, पूर्व चेयरमैन शकुंतला देवी, अनुज हडोली, आसिन्द प्रधान सावटू, राजीव भोंराखुर्द आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
गैस कनेक्शन बांटे
मीरापुर। रामराज के गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एचपी गैस की ओर से आयुष गैस एजेंसी के प्रोपराइटर बिजेंद्र बागडी, मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेश चंद तितौरिया, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष वैद्य प्रदुम्मन शर्मा, फूल सिंह चौहान, प्रधान चंद्रगुप्त, नरेंद्र सिंह, निशांत जैन, सचिन मुल्तानिया आदि ने 150 पात्र महिलाओं को कनेक्शन बांटे। उधर, मीरापुर के प्रजापति धर्मशाला में इंडेन गैस सेवा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 60 पात्र महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। पात्र महिलाओं में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अंतोदय कार्ड धारक महिलाएं शामिल थीं। कार्यक्रम में नीरज सिंह, प्रदीप चौधरी, अंशुल, राहुलए, रोहित, संजीव, मनोज, राजेन्द्र, साकिब आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं
शाहपुर। गांव सोरम में विधायक उमेश मलिक ने 55 महिलाओं को गैस के कनेक्शन वितरित किए। विधायक ने कहा कि सभी लोग सरकारी की योजनाओं की जानकारी लेकर इनका भरपूर फायदा उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को धुएं व प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना चला रखी है। ग्राम प्रधान करणबीर सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, महामंत्री जितेंद्र धवन, बाबूराम, समाजसेवी विनोद कुमार, श्यामपाल सिंघल, कंवरपाल, राजकुमार, सतीश, भूषण, गीता, प्रमिला, लक्ष्मीचंद, प्रेमचंद, हरपाल आदि मौजूद रहे। उधर, गांव तावली में गैस एजेंसी ना होने के बावजूद गैस की कालाबाजारी करने वाले लोग ग्रामीणों को ठग रहे हैं। उन्हें प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत कनेक्शन दिलवाने के नाम पर उनसे पांच सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक ठगे गए हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।