{"_id":"5a9459014f1c1b4f588bafc7","slug":"21519671553-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के बाद र्ईंट भट्ठों पर जांच-पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के बाद र्ईंट भट्ठों पर जांच-पड़ताल
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के बाद ईंट भट्ठों पर जांच पड़ताल
मुजफ्फरनगर। होली पर्व के बाद क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ईंट भट्ठों की जांच-पड़ताल शुरू करेगा। एनजीटी ने एनसीआर में वायु प्रदूषण पर पूरी तरह से लगाम कसने के लिए ईंट भट्ठों, इंडस्ट्रियों की पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। ईंट भट्ठों पर जिग-जैग व्यवस्था लागू की गई है या नहीं, इसकी तस्दीक की जाएगी। वहीं, इंडस्ट्रियों में जल, वायु प्रदूषण की रोकथाम के उपायों को खंगाला जाएगा।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने हॉल ही में जिले में 300 से अधिक ईंट भट्ठों को अवैध ठहराया था। इसको लेकर क्षेत्रीय अधिकारियों से जवाब मांगा गया। ईंट भट्ठों पर इंड्यूज्ड, जिग-जैग व्यवस्था के अलावा ईंधन प्रयोग करने की जानकारी एनजीटी ने मांगी थी, जिन भट्ठों पर यह व्यवस्था लागू नहीं थी और नियमों के विपरीत कार्य किया जा रहा है, उन्हें तत्काल नोटिस देकर कार्रवाई को कहा गया। इसके अलावा इंडस्ट्रियों से निकलने वाले दूषित जल, वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई गई। इसकी भी जांच के निर्देश दिए गए। एनजीटी के निर्देश पर होली पर्व के बाद क्षेत्रीय अधिकारी इसकी जांच-पड़ताल करेंगे। बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक डॉ डीसी पांडे ने बताया कि ईंट भट्ठों और इंडस्ट्रियों में जल, वायु प्रदूषण की जांच की जाएगी। इसके लिए प्लानिंग की गई है। होली पर्व के बाद कार्रवाई शुरु होगी।