फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हटाया गया भाजपा का बोर्ड दोबारा लगाना पड़ा

हटाया गया भाजपा का बोर्ड दोबारा लगाना पड़ा

Fri, 23 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
हटाया गया भाजपा का  बोर्ड दोबारा लगाना पड़ा
भाजपाइयों के विरोध पर खींचे कदम
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे में हटवाए जा रहे अतिक्रमण के दौरान हाईवे पर लगे भाजपा के बोर्ड को हटाने पर कस्बे के भाजपा नेता बिफर पड़े। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। इस पर नगर पंचायत कर्मियों ने बोर्ड को दोबारा वहीं लगा दिया। भाजपाइयों का कहना था कि जान-बूझकर भाजपा के बोर्ड को निशाना बनाया गया है।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत द्वारा पुलिस फोर्स के साथ कस्बे से अवैध अतिक्रमण हटवाया जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर थाने के सामने लगे पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल के बोर्ड को हटा देने से कस्बे के भाजपाई बिफर पड़े। भाजपा नेता हरिराम सक्सेना, कनवर लाल वर्मा, नरेश मिगलानी, राजू वर्मा, वीरेंद्र सिंह, डॉ ओपी गौतम, डॉ प्रिंस त्यागी आदि भाजपाइयों ने मौके पर पहुंचकर बोर्ड हटाने पर ईओ और पुलिस के समक्ष रोष प्रकट किया। इस दौरान भाजपा नेताओं की एक दरोगा से भी तीखी नोकझोंक हुई। भाजपा नेताओं के विरोध को देखते हुए पंचायत कर्मियों ने बोर्ड को वहीं पर लगवा दिया। उधर, अतिक्रमण हटवाने के दौरान दुकानदारों में अफरातफरी मची रही। कुछ दुकानदारों ने टीम को देखकर पहले ही अतिक्रमण हटा लिया। इस दौरान ईओ नगर पंचायत मनोज यादव, बाबू समर काजमी के अलावा सब इंस्पेक्टर संजय त्यागी आदि दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कच्ची शराब पीने से ग्रामीण की मौत
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़की निवासी 35 वर्षीय दर्शन सिंह शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार को उसने दिन में ही कच्ची शराब पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक छा गया। अभी इस संबंध में मृतक के परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का भाई राजस्थान रहता है, उसे घटना की जानकारी दे दी गई है। उसके आने के उपरांत ही शव का दाह संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चोरी
पुरकाजी। मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति ने सवारियां ढोने के लिए पिकअप गाड़ी बना रखी है, जिस पर कस्बा निवासी एक युवक परिचालक की नौकरी करता है। पिकअप स्वामी अमित त्यागी निवासी रामपुरी ने बृहस्पतिवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि बुधवार को उसके परिचालक ने गाड़ी को पुरकाजी बस स्टैंड में खड़ा किया था, जहां से उसकी गाड़ी चोरी कर ली गई है। काफी तलाश करने पर भी गाड़ी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। कस्बा निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के मोहल्ला मुस्लिम कानूनगोयान निवासी महिला शमा परवीन ने मोहल्ले के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपी उमरदराज, फारूक और नूर के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

अस्तित्व संस्था की कार्यशाला
पुरकाजी। अस्तित्व सामाजिक संस्था की ओर से बृहस्पतिवार को खंड विकास कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें महिला और घरेलू हिंसा पर चर्चा की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि अश्वनी शर्मा एडवोकेट ने कहा कि स्त्री-पुरुष एक समान हैं। इनकी समझ और भावनाएं एक जैसी हैं। उन्होंने 181, 1090, 100 डायल और घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में रेहाना अदीब, अमित कुमार, नीलम, कविता, गीता, प्रिंयका कौशिक, आजाद अहमद, रानी, अर्पित कुमार, ओमबीरी आदि मौजूद रहे। संचालन शादाब जहां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed