{"_id":"5a7de26f4f1c1b5e6e8b4600","slug":"21518199407-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाकियू ने टिकौला मिल शुरु कराने को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाकियू ने टिकौला मिल शुरु कराने को ज्ञापन सौंपा
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। टिकौला शुगर मिल के कर्मचारियों के धरने पर बैठने से मिल बंद हो गई। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मिल को चालू कराने को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मिल को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।
शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने टिकौला शुगर मिल को चालू कराने के लिए एसडीएम से मिले। ज्ञापन सौंपकर बताया कि शुगर मिल कर्मचारियों के आपसी विवाद के कारण मिल बंद हो गई है। जिस कारण किसान अपना गन्ना मिल में नहीं डाल पा रहे हैं। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेहंदीयान, तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन, प्रदेश सचिव सतीश रॉयल ने बताया कि कर्मचारियों व मिल की आपसी लड़ाई में किसानों का नुकसान हो रहा है। चेतावनी दी कि मिल को तुरंत चालू नहीं कराया तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम श्याम अवध चौहान ने समस्या का शीघ्र समाधान करा कर मिल चालू कराने का आश्वासन दिया। वहीं सीओ एसकेएस प्रताप ने चेताया कि किसी ने भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर नवीन राजपूत, मोहम्मद जाकिर, चमन सिंह, सलाउददीन, सीताराम, राजेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।