फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो दिन जनपद में रहे छोटे चौधरी

दो दिन जनपद में रहे छोटे चौधरी

Mon, 05 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दो दिन जनपद में रहे छोटे चौधरी
अजित सिंह दो दिन रहेंगे जिले में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह 13 और 14 फरवरी को जिले में रहेंगे। उनका जाट और मुस्लिम गांवों में ही कार्यक्रम है। छोटे चौधरी के दो दिन जिले के कार्यक्रम को लेकर यह चर्चा शुरू हो गई है कि वह मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

वर्ष 2014 में बागपत लोकसभा सीट से पूर्व डीजीपी सत्यपाल सिंह से पराजित होने वाले रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह 2019 का चुनाव मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं। चुनाव से पहले ही जिले में उन्होंने अपनी सक्रियता बढ़ाना प्रारंभ कर दी है। 13 और 14 फरवरी को उन्होंने जिले का कार्यक्रम रखा है। रालोद सूत्रों की माने तो उनका रात्रि विश्राम भी किसानों के बीच गांवों में ही रहेगा। 13 फरवरी को सबसे पहले सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। यहीं से वह जनपद के गांवों की ओर कूच करेंगे। उनका कार्यक्रम प्रमुख रुप से मुस्लिम और जाट गांवों में है, जो क्षेत्र दंगा प्रभावित है उसे फोकस किया गया है। बागपत से इस बार जयंत चौधरी चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed