फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मीट की दुकान को बंद कराने की मांग

मीट की दुकान को बंद कराने की मांग

Sat, 03 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मीट की दुकान को  बंद कराने की मांग
पुरकाजी। कस्बे के दर्जनों लोगों ने थाने पहुंचकर मोहल्ले में अवैध रूप से खोली गईं मीट की दुकान को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि मोहल्ला बाजार खुर्द में अवैध रूप से एक मीट की दुकान खोली गई है। जिससे मोहल्ले में बदबू रहती है। आवारा घूमने वाले कुत्ते दुकान के आसपास घूमते रहते हैं, जिनसे हमला करने का खतरा बना रहता है। पुलिस ने दुकान के लाइसेंस की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में नगर पंचायत कार्यालय से जानकारी की गई तो ईओ मनोज यादव ने बताया कि उनके कार्यालय ये उक्त जगह पर दुकान खोलने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। मौके पर समाजसेवी भारत भूषण खुल्लर, सभासद निसार अहमद, नरेंद्र पाल, आजाद फरीदी, नफीस फरीदी, शोबान अहमद, राकेश कुमार, राजबीर, इकबाल, विजय पाल, बेदपाल, बालिंद्र, नसीम राठी, घसीटा, वाजिद, अफजाल अहमद आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

बस और उसके चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। ग्राम फलौदा में हुई सड़क दुर्घटना पुलिस ने बस और उसके चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को ग्राम फलौदा के निकट डग्गामार बस की चपेट में आ जाने से गांव के ही संजय त्यागी की मौत हो गई थी। उसका पुत्र अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया था। शुक्रवार को मृतक के पुत्र अर्पित त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने बस और उसके अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक का अभिनंदन किया
पुरकाजी। ग्राम शेरपुर पहुंचे भाजपा विधायक का शुक्रवार को ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बाढ़ के पानी की भयंकर समस्या है। इसके अलावा सड़कों की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। विधायक ने ग्रामीणों को हरसंभव समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान भाजपा नेता राजू वर्मा, कनवरलाल वर्मा, हरिराम सक्सेना, नरेश मिगलानी, डॉ. ओपी गौतम, विरेंद्र सिंह, राजू राठी, सुब्बा सिंह, बोहड़ सिंह, सूरत सिंह, गुरनाम, डॉ. राजेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, परमजीत आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed