{"_id":"5a60f0864f1c1b61268b5198","slug":"21516302470-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो छात्रा घायल
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना । भोकरहेड़ी मार्ग पर शहीद सुशील इंडेन गैस गोदाम के पास ट्रक की साइड लगने से पत्तियों से भरी ट्राली पलट गई। जिसमें गांव वजीराबाद निवासी 17 वर्षीय छात्रा आरती पुत्री ब्रह्मपाल और वर्षा पुत्री चतरसेन घायल हो गई। घायल छात्रों का प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। भाकियू नेता नवीन सहरावत ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक तैमूर पुत्र साबिर निवासी पुरकाजी को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने दोनों छात्राओं को मुजफ्फरनगर के किसी निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
चालक बलकटी लगने से घायल
मोरना । भोपा क्षेत्र के गांव मोरना स्थित पैट्रोल पंप के सामने दो ट्रैक्टर चालकों के बीच मारपीट होने से भगदड़ मच गई। गांव ककराला निवासी उमेश पुत्र शांतनु शुक्रताल से तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों में गन्ना लेकर मोरना मिल में जा रहा था। मोरना पैट्रोल पंप के सामने बच्चों के लिए किताब खरीदने के लिए उसने ट्रैक्टर ट्रॉलियों को खड़ा कर दिया। तभी पीछे से गांव बिहारगढ़ निवासी प्रवेश पुत्र शीशराम चौहान गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आ गया। उसने खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में साइड मार दी। जिसको लेकर दोनों चालकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में उमेश बलकटी लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।