फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ृबिजली दरों के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

ृबिजली दरों के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

Tue, 16 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ृबिजली दरों के खिलाफ  व्यापारियों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। व्यापारियों ने प्रदेश में बढ़ी विद्युत दरों को लेकर प्रदर्शन करते हुए ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन भेजकर इसे वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि विद्युत दरें बढ़ने से आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ आ गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय पर बिजली दरों में की गई वृद्धि पर रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के नाम एक ज्ञापन डीएम जीएस प्रियदर्शी को सौंपा। इसमें व्यापारियों ने कहा कि यूपी बड़ा राज्य है, इसकी सीमा दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश राज्यों से मिलती हैं। पिछली सरकारों ने यहां महंगी बिजली, महंगी व्यवस्था देकर उद्योगों को अन्य राज्यों में पलायन करने पर विवश किया, यही काम भाजपा सरकार कर रही है। यदि सरकार विद्युत दरें कम करती हैं तो यहां से पलायन कर चुके उद्योग पुन: वापस आ सकते हैं। व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री से व्यापारी हित में कॉमर्शियल दरें कम करने, जिस डिवीजन में बिजली चोरी पकड़ी जाये, वहां के बिजली अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, विद्युत कर्मियों और अफसरों के मीटरों की जांच कराने, सरकारी विभागों का पुराना बकाया वसूलने की मांग की गयी है। मौके पर प्रमोद टांक, सतनाम सिंह हंसपाल, नरेश गुप्ता, गोपाल मित्तल, दीपक वर्मा, अशोक बाठला, दीपक नारंग, रविन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, विकास गोयल, हरिकशन गुलाटी, अनिल विक्की, अरूण सिंघल, संदीप मित्तल, विपिन काका, गुलशन अरोरा आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed