{"_id":"5a5662a74f1c1b201b8b459c","slug":"21515610791-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेताओं का किया सम्मान
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में डीएवी कॉलेज, एसडी कॉलेज और चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कॉलेज में हुए कार्यक्रम में डीएवी कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष गौरव कुमार, उपाध्यक्ष गौरी चौहान, महामंत्री शुभम सैनी, संयुक्त सचिव अमन जैन, कोषाध्यक्ष ललित कुमार, एसडी (पीजी) कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष अंशु मलिक, उपाध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री विशाल शर्मा, संयुक्त सचिव कार्तिक गोयल एवं चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष निखिल कुमार, उपाध्यक्ष राहुल तोमर, महामंत्री सोनित एवं संयुक्त सचिव नवनीत खरे आदि को सम्मानित किया गया। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने सभी पदाधिकारियों को छात्रहित में कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आपके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है, जिसका आपको ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करना होगा। अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी ने भी उनका मार्ग दर्शन किया। एबीवीपी के प्रांतीय महामंत्री सुनील वार्ष्णेय ने कहा कि सभी पदाधिकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए पूरी लगन एवं निष्ठा से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करें। निदेशक डॉ आरएस सक्सेना, प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल, अभिषेक बागला, डॉ पूनम शर्मा, प्राचार्य मनोज धीमान, डॉ अश्फाक अली, डॉ विजय कुमार शर्मा, डॉ पूजा तोमर, डॉ अश्वनी, नितीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।