फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   63 हजार को चिकित्सा के 3-3 हजार मिलेंगे

63 हजार को चिकित्सा के 3-3 हजार मिलेंगे

Fri, 08 Dec 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
63 हजार को चिकित्सा  के 3-3 हजार मिलेंगे
मुजफ्फरनगर। श्रम विभाग में पंजीकृत जिले के 63 हजार श्रमिकों को सरकार स्वास्थ्य देखभाल के लिए तीन-तीन हजार रुपये दे रही है। इसके लिए श्रमिकों को आवेदन करना होगा। अब तक 6700 श्रमिकों के खाते में यह पैसा जारी हो चुका है। सहायक श्रमायुक्त अनिल सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए प्रत्येक श्रमिक को तीन हजार प्रति वर्ष देने का निर्णय लिया है। जिले में 63 हजार श्रमिक पंजीकृत है, इन सबकों यह पैसा जारी होना है। इसके लिए श्रमिकों से एक फार्म पर आवेदन लिया जा रहा है। पैसा विभाग सीधे श्रमिकों के खातों में भेज रहा है। लगभग दस हजार श्रमिक आवेदन कर चुके हैं, इनमें से 6700 के खातों में पैसा जारी कर दिया गया है। बाकी की प्रक्रिया निरंतर चल रही है।
विज्ञापन


जगदीश चंद्र बसु का जन्मदिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कूकड़ा में जगदीशचंद्र बसु का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में 200 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। बिजेंद्र कुमार, यश कुमार, अरुणा, सुषमा ने पुरस्कार वितरित किए। स्कूल में गीता जयंती का पर्व भी मनाया गया। अंशी धीमान, प्रणव कुमार, अभिषेक, अनमोल, तनिषा, यशी, खुशी, ज्योति, दीपक, प्रियांशु, अनिकेत आदि ने भागवत के श्लोकों का गायन किया। प्रधानाचार्य समुंद्र सेन, सुनील कुमार गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


छात्राओं को जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़ में नारी सशक्तिकरण के संबंध में एक कार्यक्रम हुआ। छात्राओं को 1090, 1098, 181 टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने अध्यक्षता और संचालन रणधावा मलिक एवं दिनेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचय सम्मेलन होगा
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की बैठक में पुरानी आबकारी में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि आयोजन 15 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed