फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   निरगाजनी पुल में दरार से हड़कंप, ट्रैफिक पर पाबंदी

निरगाजनी पुल में दरार से हड़कंप, ट्रैफिक पर पाबंदी

Sun, 10 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
निरगाजनी पुल में दरार से हड़कंप, ट्रैफिक पर पाबंदी
निरगाजनी पुल में दरार से खलबली, ट्रैफिक पर पाबंदी
विज्ञापन

भोपा(मुजफ्फरनगर)। निरगाजनी गंगनहर पुल में दरार आने पर अधिकारियों में खलबली मच गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम ने मौका मुआयना किया। भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगा दी गई है। इससे पहले भी पुल में छेद होने का विभाग को पता चला था। रात में सैकड़ों भारी वाहन यहां से गुजरते हैं। फिलहाल मोरना-पुरकाजी मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है।
अंग्रेजी हुकूमत में बने पुल अभी भी भारी-भरकम वाहनों का बोझ झेल रहे हैं। बेलड़ा और निरगाजनी पुल से भारी वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद वाहनों का आवागमन जारी है। शनिवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों की नजर पुल पर पड़ी। पुल काफी नीचे धंस चुका था और सड़क भी काफी दूर तक दरक रही थी। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार, जेई असरफ अली, जेई सियाराम, सींचपाल देवेंद्र की टीम मौके पर पहुंची और पुल की जांच-पड़ताल की। टीम ने बेरिकेडिंग लगाते हुए पुल से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। मोरना से पुरकाजी जाने वाली बसें, स्कूल वाहन, किसानों के वाहन भी इसी पुल से होकर गुजरते हैं। मेनपाल प्रधान, योगेश सिवाच, यशपाल प्रधान, 7विजेपाल प्रधान, राजीव कुमार, विकास डायरेक्टर, राजीव चेयरमैन, सोकेंद्र, नसीम अंसारी आदि ने कहा कि अगले माह गन्ने की फसल कटाई का कार्य प्रारंभ हो जाएगा, जिसमें किसानों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ेगी। पुल की जल्द से जल्द निर्माण कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

वर्जन:
पुल के ऊपर बनी सड़क धंस गई है। दरार पुल में नहीं सड़क में आई है। पिलर और बीम आदि ठीक हैं। मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है, तब तक वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश कुमार, सहायक अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed