{"_id":"5990a9ad4f1c1b431c8b4a56","slug":"21502652845-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्ट राजनीति का हो चुका है अंत: डॉ संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्ट राजनीति का हो चुका है अंत: डॉ संजीव
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली
भौराकलां(मुजफ्फरनगर)। शहीदों के सम्मान में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों में जोश भरने का काम किया।
गढ़ी नौआबाद में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर बालियान ने कहा कि वर्ष 1947 में हमें आजादी जवानों के बलिदान के कारण ही मिली थी। उनका सम्मान कर हम अपने आप को गौरवशाली समझते हैं। आज के दौर में भ्रष्ट राजनीति का अंत हो चुका है। केंद्र की मोदी सरकार में पिछले तीन वर्षों में भ्रष्टाचार का कोई दाग किसी सांसद और मंत्री पर नहीं है। जिले में मेरठ से टपरी तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। विद्युतीकरण हो चुका है । पानीपत-खटीमा व मेरठ-करनाल मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए गए हैं।
केंद्र सरकार की दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के तहत 500 करोड़ की लागत से 18 नए बिजलीघर के निर्माण हो चुके हैं। कई बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाई गई है। बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। कई गांव में तालाब की खुदाई कराई जा चुकी है। कई गांव में तालाब की खुदाई प्रस्तावित है। मंत्री ने गढ़ी नौआबाद गांव में जल्द ही सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा खुलवाने की घोषणा की। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में रालोद के पूर्व विधायक राजपाल सिंह बालियान भी शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अजय बालियान, डॉ महक सिंह, ओमपाल प्रधान, नेत्रपाल, सम्राट बालियान, प्रमोद वाल्मीकि, बबलू, अविनाश, देवेंद्र, गौरव मलिक, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।