{"_id":"5984cc2c4f1c1b1f3f8b4654","slug":"21501875244-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच केंद्रों पर होगी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच केंद्रों पर होगी प्रतियोगिता
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की ओर से पांच केंद्रों पर होगी प्रतियोगिता
चरथावल। भाजपा की ओर से आयोजित होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ब्लाक के पांच स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेंगे। कार्यकर्ताओं को बैठक में जिम्मेदारी सौंपी गई। शुक्रवार को आयोजित बैठक में अध्यक्षता करते हुए जिला मंत्री और कार्यक्रम के मंडल प्रभारी सुशील त्यागी ने कहा कि 26 अगस्त को पांच स्कूलों के कक्षा नौ और 10 के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। जिसमें चरथावल के जय हिंद इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर और चरथावल आर्य कन्या इंटर कॉलेज, दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज बिरालसी केंद्रों को चुना गया है। ब्लॉक के स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेंगे। विभिन्न केंद्रों के लिए क्रमश: रवींद्र बड़गुर्जर, अनुज त्यागी, राधेश्याम, दिनेश वर्मा और दुष्यंत पुंडीर को केंद्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। विधान सभा प्रभारी विजेंद्र पाल, मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, बघरा मंडल अध्यक्ष अमित धर्मा मौजूद रहे।