फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रालोद का बैंक में हंगामा, नोंकझोक, धरना देकर बैठे

रालोद का बैंक में हंगामा, नोंकझोक, धरना देकर बैठे

Wed, 28 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
रालोद का बैंक में हंगामा, नोंकझोक, धरना देकर बैठे
रालोद का बैंक में हंगामा, नोकझोंक
विज्ञापन

खतौली। रालोद कार्यकर्ताओं ने बैंक में हंगामा किया। उनकी शाखा प्रबंधक से नोकझोंक भी हुई। विरोध में प्रबंधक के कार्यालय पर लाल झंडी बांध दी और बैंक के अंदर ही धरना देकर बैठ गए।
रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से गांव तुलसीपुर के कई किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण ले रखा है। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने किसानों पर चक्रवर्ती ब्याज लगा दिया है। पैसा जमा कराने के लिए दबाव बनाते हुए इन किसानों के विरुद्ध तहसील को नोटिस भेज दिए थे। तहसील से इन किसानों की आरसी जारी कर दी गई। इसके बाद तहसील के अमीनों ने पैसे वसूलने के लिए इन किसानों की भूमि कुर्क करते हुए खेतों में लाल झंडी बांध दी थी। इसे लेकर रालोद कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। मंगलवार को रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर बैंक में पहुंचे। मगर, शाखा प्रबंधक प्रदीप गर्ग अपने कार्यालय से बाहर नहीं निकले। इस पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और इसे लेकर उनकी प्रबंधक के साथ नोकझोंक तक हो गई। कार्यकर्ताओं ने प्रबंधक के कार्यालय पर लाल झंडी बांध दी और बैंक के अंदर ही धरना देकर बैठ गए। प्रबंधक कार्यकर्ताओं के बीच धरने पर आकर बैठ गए।
विज्ञापन

प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि बैंक अब किसी भी किसान पर पैसा जमा कराने के लिए दबाव नहीं बनाएगा और भूमि पर लाल झंडी भी नहीं लगने दी जाएगी। जिस पर कार्यकर्ता शांत हुए और धरना समाप्त किया। धरना देने वालों में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, पंकज राठी, अशोक, गुड्डू, अनिल, राहुल चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, अमित, राहुल राणा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed