फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सोलानी में धड़ल्ले से चल रहा रेत खनन

सोलानी में धड़ल्ले से चल रहा रेत खनन

Fri, 16 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
सोलानी में धड़ल्ले से  चल रहा रेत खनन
सोलानी में धड़ल्ले से चल रहा रेत खनन
विज्ञापन

मोरना। रेत खनन माफिया पुलिस की कार्रवाई से बेखौफ होकर सोलानी नदी में धड़ल्ले से रेत खनन कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि रेत खनन पुलिस की साठगांठ से हो रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से करने की बात कही है।

प्रदेश में रेत खनन पर पाबंदी के चलते रेत के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। मोटी कमाई करने के लिए रेत खनन माफिया ने सोलानी नदी और गंगा से रेत निकालना शुरू कर दिया है। सोलानी नदी व गंगा से धड़ल्ले के साथ रेत खनन किया जा रहा है। इतना ही नहीं देर रात खनन माफिया जेसीबी मशीनें लगाकर सोलानी का सीना चीरकर रातोंरात वारे-न्यारे कर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि रेत खनन की जानकारी पुलिस को होते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध सीओ अकील अहमद का कहना है कि उनको इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो रेत खनन माफिया के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed