{"_id":"5f95ca908ebc3ec5f043132e","slug":"21-corona-infected-patients-found-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt5079389163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले 21 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले 21 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज
विज्ञापन
जिले में 21 कोरोना संक्रमित मरीज मिले
मुजफ्फरनगर। जनपद में रविवार को कोरोना संक्रमित 21 नए मरीज मिले हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, रविवार को 25 मरीज ठीक हुए, जिनके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 375 रह गई है।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि जनपद में रविवार को कुल 1447 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5,767 हो गई है, जिनमें से 5,309 मरीज इस बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक जनपद में कुल 1,13,900 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1,08,133 सैंपल निगेटिव रहे हैं। जनपद में 82 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर महज 375 ही रह गई है।