{"_id":"5cb76be2bdec2276d05c1e43","slug":"201555524578-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की मनमानी पर डीएम ने कमेटी गठित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की मनमानी पर डीएम ने कमेटी गठित की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों की मनमानी पर डीएम ने गठित की कमेटी
मुजफ्फरनगर। प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है। डीएम को स्कूलों में फीस वृद्धि की लगातार शिकायत मिल रही थी।
डीएम अजय शंकर पांडेय को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ प्राइवेट स्कूल शासनादेश का पालन न कर अत्यधिक फीस वृद्धि कर रहे है। डीएम ने जनता की शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए सीडीओ अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्य कमेटी गठित की है। इस कमेटी में सदस्य के रूप में डीआईओएस, बीएसए और संयुक्त निदेशक अभियोजन सदस्य होंगे। गठित कमेटी प्राइवेट स्कूलों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच कर निस्तारण करेगी। डीएम ने बताया कि कुछ स्कूलों में बिल्डिंग फीस के नाम पर वसूली हो रही है। प्रत्येक वर्ष कक्षा का कोर्स बदल दिया जाना। मासिक फीस में अनुचित वृद्धि करना, स्कूल की ड्रेस में परिवर्तन करना आदि की शिकायतें आ रही है। मनमानी ट्रांसपोर्ट फीस, रिक्शा आदि में क्षमता से ज्यादा बच्चों को ले जाना आदि की शिकायतें भी हैं।