{"_id":"5ca25d29bdec22146d707d3d","slug":"201554144553-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अप्रैल तक पूरी कर लें समस्त व्यवस्थाएं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अप्रैल तक पूरी कर लें समस्त व्यवस्थाएं: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच अप्रैल तक पूरी कर लें सारी व्यवस्थाएं: डीएम
मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि पांच अप्रैल तक मतदान की समस्त तैयारियां पूरी कर ली जाए। डीएम ने नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। ईवीएम, वीवीपैट रखने के लिए बक्से बनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि तीन, चार, पांच अप्रैल तक बैलेट यूनिट, वीवीपैट पर सिंबल फीडिंग का कार्य पूर्ण कर लें। स्ट्रॉंग रूम में ईवीएम व वीवीपैट रखने के स्थान पर मार्किंग का कार्य तत्काल पूर्ण करें। स्ट्रांग रूम के सभी कार्य तत्काल पूर्ण कर लिए जाए। सभी एआरओ विधानसभावार बैलेट यूनिट में बैलेट लगाना, वीवीपैट में सिंबल फीडिंग कब कराया जाना है, उसका एक प्लान बना लें, कब क्या-क्या होना है, यह तय करें। पांच अप्रैल तक समस्त कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। कल से यहां पर फोर्स की तैनाती कर दी जाए और पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। बैलेट यूनिट में मत पत्र लगाने का कार्य शुरू करें। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांगरूम की व्यवस्था बेहद सुरक्षा पूर्ण होनी चाहिए। इस प्रकार की व्यवस्था की जाए कि बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट को निर्धारित स्थल पर ले जाने में किसी प्रकार दिक्कत न हो। एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।