{"_id":"5c76d549bdec2217fc33f675","slug":"201551291721-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलाजुड्डी के जंगल में मिली लापता युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलाजुड्डी के जंगल में मिली लापता युवक की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में मिली लापता युवक की लाश
मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित सिलिंडर फैक्टरी से ड्यूटी के बाद संदिग्ध हालात में लापता हुए युवक की लाश गांव सिलाजुड्डी के जंगल में स्थित ट्यूबवेल की हौज में पड़ी मिली। शनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद युवक के मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कमलनगर निवासी प्रभात कुमार (40) शहर के भोपा रोड स्थित सिलिंडर फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार शाम ड्यूटी पूरी कर वह फैक्टरी से घर के लिए निकला, लेकिन संदिग्ध हालात में लापता हो गया। रात भर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आता रहा। बुधवार सुबह गांव सिलाजुड्डी के ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल की पानी की हौज में युवक की लाश पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकलवाकर कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब से मिले कागजात व मोबाइल के आधार पर शव की शिनाख्त प्रभात कुमार के रूप में हुई। सूचना पर पीड़ित परिजन भी मौके पर जा पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक परिजन घटना की तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे।