फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एक बड़े पदाधिकारी से नाराजगी बनी मदनी के इस्तीफे की वजह

एक बड़े पदाधिकारी से नाराजगी बनी मदनी के इस्तीफे की वजह

Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
एक बड़े पदाधिकारी से नाराजगी बनी मदनी के इस्तीफे की वजह
देवबंद (सहारनपुर)। मौलाना महमूद मदनी का इस्तीफा देना कोई मजबूरी नहीं बल्कि संगठन के एक बड़े पदाधिकारी से नाराजगी इसकी असल वजह है। सूत्रों का दावा है कि मौलाना मदनी एक पदाधिकारी से खफा हैं जिसके चलते उन्होंने पद से इस्तीफा देकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं रूठों को मनाने के लिए दिल्ली में बैठक का आयोजन भी किया गया है।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी को आमतौर पर संजीदगी और खुशमिजाजी के लिए जाना जाता है। शायद ही कोई यह कहने वाला हो कि उसने मदनी के चेहरे पर कभी गुस्सा देखा हो, लेकिन इस बार ऐसा क्या हुआ जो मदनी इतना गुस्से में आ गए कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह सवाल सभी को परेशान कर रहा है। सूत्रों के दावों पर भरोसा करें तो मदनी पिछले काफी दिनों से संगठन में ही एक बड़े पदाधिकारी से खफा चल रहे थे। इसको लेकर कई बार नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने पद से त्यागपत्र देने की बात भी कही थी। लेकिन हर बार उन्हें समझाकर मना लिया जाता था। इस बार मदनी उक्त पदाधिकारी से इतने खफा हो गए कि उन्होंने अध्यक्ष कारी उस्मान मंसूरपुरी को इस्तीफा भेजकर अपनी हद से ज्यादा नाराजगी को जाहिर कर दिया। बकौल मंसूरपुरी मदनी पूर्व में कई बार मजबूरियां जताते हुए पद से इस्तीफा देने की बात कह चुके हैं। उधर, बताया गया है कि रूठों को मनाने के लिए दिल्ली में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी समेत संगठन के पदाधिकारियों ने शिरकत की।
विज्ञापन

मदनी के इस्तीफे को लेकर दिनभर रही गहमागहमी
देवबंद। मौलाना महमूद मदनी के इस्तीफा दिए जाने को लेकर इस्लामिक हल्कों में दिनभर गहमा गहमी रही। एक तरफ जहां लोग जमीयत अध्यक्ष मौलाना कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी से इस्तीफे को लेकर बातचीत करने के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे थे। वहीं विभिन्न स्थानों पर भी मदनी के इस्तीफे की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed