फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रागिनी से भारतीय संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास : केशव गोविंदपुर

रागिनी से भारतीय संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास : केशव गोविंदपुर

Sat, 22 Dec 2018 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
रागिनी से भारतीय संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास : केशव गोविंदपुर
रागिनी से भारतीय संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास : केशव
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने रागिनी कलाकारों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में 10 साल के फाजिल जसोई ने देशभक्ति व धार्मिक रागनियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

मोहल्ला कायस्थवाड़ा में अभिनंदन कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह और डा. बी.पी. सिंह ने कहा कि कलाकारों ने धार्मिक एवं देशभक्ति के इतिहास को रागनियों द्वारा शहीद भगत सिंह जैसे देशभक्त तथा रामायण व महाभारत के अनेक प्रकरणों पर प्रस्तुति दी। रागिनी कलाकारों ने कहा कि टीवी और मोबाइल के बढ़ते प्रचलन के कारण युवा पीढ़ी अपने संस्कारों को भूलती जा रही है। लेकिन सांस्कृतिक रागिनी द्वारा युवाओं को अपने इतिहास व देशभक्ति की शिक्षा दी जाती है। कार्यक्रम में केशव गोविंदपुर, पूनम त्यागी मेरठ, कैलाश सांगी जसोई, शिल्पा तिवारी, पंकज त्यागी, रितेश दलाल समेत अन्य कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। केशव गोविंदपुर ने कहा कि स्वागत सत्कार से कलाकारों को नई ऊर्जा मिलती है। रागिनी के माध्यम से हम भारतीय संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास करते हैं। इस मौके पर राजकिशोर गुप्ता, सोनू मावी, आदेश त्यागी, रामकला सैनी, वाजिद अली, राजपाल जाटव, खेमकरण कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed