फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्रामीणों ईा राशन कार्ड बनवाने को लेकर हंगामा

ग्रामीणों ईा राशन कार्ड बनवाने को लेकर हंगामा

Thu, 20 Dec 2018 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ईा राशन कार्ड बनवाने को लेकर हंगामा
ग्रामीणों का राशन कार्ड बनवाने के लिए हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। राशन कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी पर राशन कार्ड बनाने में घोर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

मोरना के ग्रामीणों ने राशन कार्ड बनवाने को लेकर हंगामा व प्रदर्शन किया। आदेश कुमार के नेतृत्व में गांव की रश्मि, दीपा, ज्योति, सुशीला सरोज, मंजू, बाला ,अनीता, तब्बसूम, संगीता, हिना, प्रेरणा, रामवती, बिल्लो, सुमन, प्रीति, मंगला व प्रमोद, फूल सिंह, शरफराज, योगेंद्र, विरेंद्र आदि ग्रामीणों ने शुक्रताल रोड पर एकत्र होकर राशन कार्ड बनवाने और यूनिट बढ़ाए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य पुत्र अमित राठी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। युवा संगठन अध्यक्ष आदेश कुमार को नि:शुल्क फार्म भरवाने की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद युवा कमेटी के सदस्यों ने पीड़ितों के आधार कार्ड लेकर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। ग्राम प्रधान के पति शहजाद ने बताया कि गांव की आबादी लगभग 25 हजार के करीब है और यूनिट कुल 11 हजार है। अभी हाल में करीब 4 हजार यूनिट बनाने को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed