Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदले समाज

महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदले समाज

Fri, 14 Dec 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदले समाज
महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदले समाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि आकाशवाणी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों से जनमानस में नई चेतना जागृत होगी। महिलाओं और बेटियों के सम्मान की रक्षा व उनके अधिकारों के प्रति जागृति आएगी। कहा कि हमें अपनी सोच बदलने की आवश्यकता है। जब तक सोच नहीं बदलेगी, तब तक समाज में भ्रूण हत्या और महिलाओं के उत्पीड़न जैसी घटनाएं होती रहेंगी।

जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में जिला प्रशासन व आकाशवाणी नजीबाबाद के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत ‘शक्ति अपनी बेटियां’ कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीडीओ अर्चना वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान दें। उन्हें स्वाभिमानी बनने का मौका दें। महिलाओं को स्वतंत्रता से कार्य करने दें। कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन में जागरूकता फैलाई जाएगी। आकाशवाणी नजीबाबाद से 52 कड़ियों में कार्यक्रम का प्रसारण होगा। प्रतिदिन दोपहर 12 से 12.40 तक तथा दोपहर 2.30 से 3.10 बजे तक कार्यक्रम प्रसारित होगा। महिला सशक्तिकरण पर आधारित यह कार्यक्रम एक महीने तक चलेगा। एसएसपी सुधीर कुमार ने कहा कि हमें महिला सशक्तिकरण के लिए अभी और आगे आना पड़ेगा। रूढ़िवादिता को खत्म करना होगा। पुलिस महिला सशक्तिकरण में सदैव तत्पर रहती है। महिलाओं पर कहीं कोई परेशानी आती है तो उसका जल्द से जल्द निवारण किया जाता है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होती है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शॉपिंग सेंटर, स्कूल, कोचिंग सेंटर आदि के आसपास 13 टीमें काम कर कर रही हैं। सीडीओ अर्चना वर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों से महिलाओं में नई चेतना आई हैै। अब महिलाएं इतनी मजबूर नहीं हैं। भेदभाव कम हुआ है। केंद्र व राज्य सरकार भी महिला लाभार्थियों को ध्यान में रखकर योजनाएं को बना रही है। हमें महिलाओं के प्रति सोच बदलनी होगी, तभी देश तरक्की करेगा। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय अंबष्ट, आकाशवाणी नजीबाबाद की कार्यक्रम प्रमुख मनदीप कौर आदि ने विचार रखे। संचालन असीम सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed