फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल

केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल

Wed, 12 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पराग चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है। छात्र सभा केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। चौधरी ने कहा कि न तो किसानों को फसलों का उचित दाम मिल रहा है और न युवाओं को रोजगार मिल पा रहा है। महंगाई ने रही सही कसर पूरी कर दी है। केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी परेशान है। कोई भी भर्ती उत्तर प्रदेश में पूरी नहीं हो रही है। हर भर्ती में घोटाला और अनियमितता सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पदार्थों में टैक्स कम कर कीमत न घटाई गई तो छात्र सभा के कार्यकर्ता युवाओं के साथ मिलकर केन्द्र और प्रदेश सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतलों का दहन करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से पराग चौधरी, अंकित सहरावत, आशुतोष, दीपक कुमार, सोनू, नितिन, अंकित, विशाल, लक्ष्य, गौरव आदि दर्जनेां छात्र व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कश्यप समाज ने नगर में निकाला जुलूस
मुजफ्फरनगर। कश्यप समाज की 17 उप जातियों को एससी आरक्षण के तहत प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जाने पर केन्द्र और प्रदेश सरकारों के खिलाफ युवा कश्यप विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कश्यप के नेतृत्व में नगर में जुलूस निकाला गया। हनुमान चौक से शुरू हुआ जुलूस कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर सर्वखाप आरक्षण संघर्ष मोर्चा के धरने पर जाकर समाप्त हुआ। नवीन कश्यप ने कहा कि समाज की 17 उप जातियों को एससी का दर्जा दिया गया था, लेकिन तहसीलों से इनको प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों से लगातार समाज मांग कर रहा है, लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चुनाव में कश्यप समाज इसका जवाब देगा। उन्होंने कहा कि जो दल हमारी मांग पूरा करेगा, उसी को वोट मिलेगा। इस दौरान राजबहादुर कश्यप, अर्जुन कश्यप, रोहित कश्यप, सुशील कश्यप, सुरेश चंद, सोनू कश्यप, मुकेश कश्यप, यशपाल, शुभम, अंकित, निशांत, गौरव, राजन, अभिनव, सुमित, प्रदीप कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed