{"_id":"5b981001867a5501a17642de","slug":"201536692225-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक बुराइयों को दूर करना होगा
मोरना। महिला एवं बाल विकास विभाग के बैनरतले गांव कैड़ी के प्राथमिक विद्यालय में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपने आसपास हो रही घटना को 181 नंबर डायल पर सूचित करने का संकल्प लिया।
साथी मंच मेले का शुभारंभ आठ सितंबर को विकास खंड मोरना के गांव किशनपुर से आरंभ हुआ था। मंगलवार को चौथे दिन महिला समाख्या टीम मोरना के कैड़ी गांव पहुंची। छात्र छात्राओं से विद्यालय व्यवस्था दुरुस्त करने और गांव को आदर्श बनाने हेतु बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में जानकारी दी। बच्चों को स्लोगन के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए पहल की गई। स्कूल की अध्यापिका सीमा भटनागर ने कहा कि हम अपने स्कूल में बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा भी देते हैं। 181 नंबर डायल करने के बारे में आशा ज्योति केंद्र की टीम द्वारा बच्चों को मारपीट, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, रास्ते में लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर बच्चों ने अपने आसपास हो रही घटना को 181 पर सूचित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर बाल संरक्षण से नीना त्यागी, आशा ज्योति केंद्र से बिलकीस जहां, ज्योति, नीतू चौधरी, सुविधा साहू, अंजना चौहान, सीमा भटनागर, अनुज, सुदेश आदि मौजूद रहे।