फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   म्हाड़ी पर 11 सितंबर को मत्था टेंकेगे लाखों श्रद्धालु

म्हाड़ी पर 11 सितंबर को मत्था टेंकेगे लाखों श्रद्धालु

Mon, 10 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
म्हाड़ी पर 11 सितंबर को मत्था टेंकेगे लाखों श्रद्धालु
गांव दूधली में उत्सव जैसा नजारा
विज्ञापन

चरथावल। ऐतिहासिक गांव दूधली में गोगा म्हाड़ी पर तीन दिवसीय मेला 11 सितंबर से शुरू होगा। आस्था और श्रद्धा में बंधे कई प्रांतों के श्रद्धालु मत्था टेकेंगे। दूधली में अतिथि देवो भव की भावना घर-घर में रहती है। मेले की तैयारी जोरों पर है। गांव में उत्सव सा नजारा है।
दूधली गांव में स्थित जाहरवीर गोगा म्हाड़ी की मान्यता राजस्थान के बागड़ के बाद मानी जाती है। करीब पांच सौ साल पूर्व इस गांव के मजरे मरूवा आलमगीरपुर के एक किसान भक्त की मन्नत पूरी हुई, तो वह आस्था में वशीभूत होकर अपने यहां जन्मे बछेरे को पैदल बागड़ (राजस्थान) में जाहरवीर को अर्पित करने पहुंच गया। जाहरवीर को खुद प्रकट होने पर ही उसने बछेरा भेंट करने का संकल्प लिया था। मान्यता है कि भक्ति से प्रसन्न होकर जाहरवीर ने खुद प्रकट होकर बछेरा लिया और भक्त किसान को गांव में म्हाड़ी बनाने को पांच ईंट प्रदान की। बुजुर्ग महेंद्र सिंह बताते हैं कि उस वक्त गोगा ने किसान को वचन दिया था कि यदि ईट कहीं भी रख दोगे, तो वहां से उठेगी नहीं। हालांकि किसान उनके वादे को भूल गया और थका होने के कारण दूधली में हुक्का पीने के लिए ईटों की चद्दर रख दी। उसके बाद वहां से ईट नहीं उठी और वहीं म्हाड़ी बनानी पड़ी थी। यही वजह है कि म्हाड़ी की महिमा कई प्रांतों में विख्यात है। हर साल भादो महीने में यहां भव्य मेला सजता है। मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान तक के लाखों श्रद्धालु नतमस्तक होने को आते हैं। हालांकि निशान तो पहले दिन ही चढ़ता है, पर प्रसाद चढ़ाने की परंपरा तीन दिन तक चलती है। गांव में मेहमानों की खातिरदारी की तैयारी कई दिन पहले चालू हो जाती हैं। घर-घर में अधिकांश मेहमानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। घर-घर में मेहमानों की आवभगत का अनोखा नजारा गांव में नजर आता है। मेले का प्रमुख आकर्षण दंगल रहेगा। यहां दूर प्रांतों के पहलवान जोर आजमाइश कर भरपूर मनोरंजन करेंगे। म्हाड़ी से जुड़े रामकुमार और आदेश कुमार ने बताया है कि मेले के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


न्यामू में गुरु गोरखनाथ मूर्ति की परिक्रमा
चरथावल। न्यामू गांव में गुरु गोरखनाथ की मूर्ति की परिक्रमा के बाद भव्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। ढोल नगाड़ों पर श्रद्धालु झूम रहे थे। रविवार को गांव न्यामू में जाहरवीर के बाद उनके गुरु गोरखनाथ की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से कराई गई। ग्रामीणों ने गांव में म्हाड़ी परिसर में गोरखनाथ की भक्ति में भजन कीर्तन का आयोजन किया। म्हाड़ी पर मेला 14 सितंबर को लगेगा। ओमपाल वाल्मीकि, पंकज त्यागी, सुंदर पांचाल, नरेंद्र जोगी, सचिन त्यागी, सतपाल नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed