फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शेखपुरा में धार्मिक स्थल में एकत्र ग्रामीणों का हंगामा

शेखपुरा में धार्मिक स्थल में एकत्र ग्रामीणों का हंगामा

Thu, 06 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
शेखपुरा में धार्मिक स्थल में एकत्र ग्रामीणों का हंगामा
शेखपुरा में धर्मस्थल पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

खतौली। गांव शेखपुरा में धर्मस्थल की बिना परमीशन के कथित दीवार निर्माण करने की सूचना किसी ग्रामीण ने एसडीएम को दे दी। इस झूठी शिकायत को लेकर महिलाएं सहित ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने धर्मस्थल का निर्माण का विरोध करने वालों के खिलाफ हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से कहा कि वे अब बिना परमीशन को कोई निर्माण कार्य न करें।

शेखपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शिव मंदिर के सामने भूमिया देवस्थल है। भूमिया देवस्थल की भूमि में ग्रामीणों ने 15 दिन पूर्व राधा कृष्ण की मूर्तियां स्थापित की थी। भूमि में कोई गंदगी न करें, इसलिए ग्रामीणों ने भुमिया देवस्थल की दीवार करके गेट लगाया था। ग्रामीणों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर राधा कृष्ण की मूर्तियों की पूजा अर्चना भी की थी। बुधवार की सुबह गांव के किसी व्यक्ति ने एसडीएम को फोन करकेे सूचना दी कि बिना परमीशन के धर्मस्थल का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना पर गांव से महिलाओं समेत ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि किसी ग्रामीण ने एसडीएम को धर्मस्थल के निर्माण की झूठी खबर दी है। जबकि भुमिया देवस्थल की टूटी पड़ी दीवार की मरम्मत कराई गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि वे उस ग्रामीण का नाम बताए, जिसने धर्मस्थल निर्माण की झूठी खबर एसडीएम को दी है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। राजस्व टीम ने ग्रामीणों से कहा कि वे अब बिना परमीशन के धर्मस्थल पर किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं करेंगे। इस पर ग्रामीणों ने अपनी सहमति जताई, तब कहीं जाकर ग्रामीण अपने घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed