फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जन्माष्टमी पर भव्य रुप से सजे मंदिर

जन्माष्टमी पर भव्य रुप से सजे मंदिर

Sun, 02 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर भव्य रुप से सजे मंदिर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रंगीन रोशनी में नहाए मंदिर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिरों में बनाई गई झांकियों को देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जहां कुछ लोगों ने रविवार को मनाया, वहीं बड़ी संख्या में लोग सोमवार को जन्माष्टमी मनाएंगे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। रात्रि में मंदिर बिजली की रोशनी में जगमगाते नजर आए। नदी घाट स्थित काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। झांकियों के दर्शन करने को लेकर बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह रहा। गांधी कालोनी स्थित गोलोकधाम और वैष्णोदेवी मंदिर में मनमोहक झांकियों ने सभी को मंत्र मुग्ध किया। भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों पर बनाई गई झांकियों में बच्चों ने अलग ही छटा बिखेरी। मंदिरों में दर्शन को यहां लोगों की लंबी कतारें लगी रही। लोगों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अलग ही उत्साह नजर आया। नईमंडी स्थित बालाजी धाम मंदिर को भी इस अवसर पर सजाया गया। यहां पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के चलते मिथलेश जी महाराज की कथा चल रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में भाग ले रहे हैं। गणपति धाम और अन्य मंदिरों को भी सजाया गया और सुंदर झांकियां बनाई गई। शहर के बोहरो वाले मंदिर को भी रोशनी से सजाया गया। यहां मंदिर में दर्शन को लोगों की भीड़ लगी रही। इसी के साथ सभी कालोनियों में स्थित मंदिरों को मनमोहक तरीके से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed