फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पूर्व सैनिकों ने शहीदों को नमन किया

पूर्व सैनिकों ने शहीदों को नमन किया

Sun, 02 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने शहीदों को नमन किया
पूर्व सैनिकों ने शहीदों को नमन किया
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल गंगा घाट पर स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने शहीदों को नमन किया। पूर्व सैनिकों की संस्था राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जुड़े सैनिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुरेशचंद त्यागी ने बताया कि 28 सितंबर को शहीद-ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा को उनके जन्मदिवस पर स्थापित किया जाएगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा। अध्यक्षता स्वामी ओमानंद जी महाराज करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों व देशभक्तों ने भाग लिया। प्रतिमा की स्थापना का खर्च पूर्व सैनिक अपनी पेंशन से एकत्र कर उठाएंगे। कार्यक्रम के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष हरिप्रकाश चौहान, डा. धर्मपाल व सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अजगर के हमले में युवक घायल
फोटो समाचार
मोरना। अजगर ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। विशाल अजगर को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को काबू में कर गंगा किनारे स्थित झील में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव ककरौली के जंगल में कार्य कर रहे बबलू पर अजगर ने हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ कर गांव के कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई। शुक्रताल रेंज के वन दरोगा शबी हैदर व वनरक्षक नत्थू सिंह की टीम ने ग्रामीणों की मदद से 47 किलोग्राम के अजगर को बोरे में बंद कर गांव कैंडी के पास गंगा किनारे स्थित झील में छोड़ दिया। ग्रामीण चंदरभान, आत्माराम, गोपी, मलखान, सूरजमल, फूलमियां, रियाज अब्बास, मुन्ना, बाबर आदि ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से ककरौली क्षेत्र में अक्सर अजगर निकलते रहते हैं। शनिवार को खेत पर कार्य कर रहे बबलू के हाथ पर काटकर अजगर ने उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed